छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान — भाजपा की स्वदेशी पदयात्रा जिले में निकली

राधेश्याम सोनवानी

गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और स्वदेशी अपनाने के संदेश को मजबूत करने भाजपा ने रविवार को स्वदेशी पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में ग्राम पारागांव से भूतेश्वर महादेव तक निकली।


जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र के साथ पदयात्रा के दौरान लोगों ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प लिया और आम जनता को भी स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने पूरे देश से स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया है। स्वदेशी अपनाने से देश आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध व सबल बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत को पुनः ‘विश्व गुरु’ के पद पर आसीन करने के लिए वोकल फॉर लोकल को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।

जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक आज़ादी का 
भी आधार है। स्वदेशी वस्तुओं को खरीदकर हम किसान, मजदूर और छोटे उद्यमियों के जीवन में खुशहाली लाते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी चकाचौंध से दूर रहकर अपनी माटी में बने उत्पादों को प्राथमिकता देना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

इस अवसर कर पदयात्रा में जिला महामंत्री द्वय आशीष शर्मा, चंद्रशेखर, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, मिलेश्वरी साहू, प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी, मुरलीधर सिन्हा, बलदेव सिंह हुंदल, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, ज़िप उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जिप सदस्य लेखराम ध्रवा, शिवांगी चतुर्वेदी, सागर मयाणी, धनराज विश्वकर्मा, धनंजय नेताम, परमेश्वर सेन, पुरषोत्तम ध्रुव, विष्णु मरकाम, पुष्पा साहू,अमित बखरिया, खेम सिंह बघेल, उमेश सिंह, देवकी साहू, संजू साहू, यश मिश्रा उपस्थित रहें।

Leave Your Comment

Click to reload image