जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की समीक्षा बैठक 15 दिसम्बर को
नारायणपुर |
2025-12-11 18:47:03
नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2025/ अग्रणी जिला प्रबंधक नारायणपुर द्वारा तिमाही सितम्बर 2025 तिमाही समाप्ति पर जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की समीक्षा बैठक 15 दिसम्बर दिन सोमवार को सायं 4.00 बजे कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में रखी गई है। सभी सदस्य बैंको एवं शासकीय विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से समय पर उपस्थित होवें। उक्त बैंठक में जमा, अग्रिम अनुपात, जिले का सीडी रेशियो वर्तमान में 48.38 प्रतिशत है, जो आरबीआई के बेंच मार्क 60 प्रतिशत से कम है इस पर कैसे बढ़ाना है, किसान क्रेडिट कार्ड प्रगति, विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं में प्रगति, वित्तीय समावेशन, जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की, राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान 2022 भारतीय रिजर्व बैंक ने लक्ष्य दिया है कि बैंक, बीसी के माध्यम से जिले के अंतिम व्यक्ति को डिजिटल बैंकिग, शिकायत, धोखाधड़ी की रोकथाम एवं बचाव संबंधी, सभी बैंको को ग्राम पंचायत के अनुसार आवंटित सेवा क्षेत्र में बीसी खोलने, समर्पित एनजीओ द्वारा सभी बैंकों में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के फार्म ग्रामीणों से एकत्रित कर बैंको में दिये जाते पर कार्यवाही, दोहरी प्रमाणीकरण, बैंक क्रेडिट लिकेज के प्रकरणों का निपटान संबधी, समूह के लोगों के बीमा योजनाओं के प्रगति, आसेटी प्रशिक्षण सम्बन्धी जानकारी, अध्यक्षएवं सी.ई.ओ जनपद पंचायत नारायणपुर और ओरछा ब्लॉक की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा किया जाएगा।