प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान से सपना साकार
विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) परिवार को मिला पक्का आवास
गरियाबंद । जनपद पंचायत मैनपुर के ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट के आश्रित ग्राम देवडोंगर है। जहां पर आदिवासी बाहुल्यता होने के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) के लोग भी निवास करते हैं। श्रीमती ऐती बाई कमार भी इन्हीं मे से एक है, जो सुपा, झाडू, चटाई एवं अन्य बांस की सामग्री निर्माण कर अपने परिवार का भरण पोषण, जीवन यापन करती है। श्रीमती ऐती बाई कमार जो कि अत्यन्त गरीब हैं, कच्ची छत के नीचे रहती थी तो कभी बरसात के पहले छप्पर वाले छत का मरम्मत नहीं करा पाती थी, और पंचायत से आवास योजना से लाभांवित किये जाने के लिए मांग करती थी, लेकिन उनका यह सपना साकार हुआ है, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान से निर्मित पक्का आवास में अब वे अपने पूरे परिवार के सांथ पक्के मकान में रहती है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान नाम से प्रारंभ की गयी, इस योजना अंतर्गत निर्मित आवास में अपने पूरे परिवार के अधूरे सपनो को साकार कर खुश है।