छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद में 16 को जिला स्तरीय युवा महोत्सव

 जिला स्तरीय युवा महोत्सव, पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर

 

गरियाबंद । जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 16 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सांस्कृतिक भवन परिसर, सिविल लाईन गरियाबंद में आयोजित किया जाएगा। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के लिए इस वर्ष भी युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय युवा उत्सव भाग लेने के लिए 15 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते है।

प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न विधाओं में अपनी कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस युवा महोत्सव में लोक नृत्य एवं लोक गीत में सदस्यों की संख्या 10-10 होगी एवं 3 संकतकार अतिरिक्त होंगे। पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य में सदस्यों की संख्या 10-10 होगी एवं 2 संकतकार अतिरिक्त होंगे। कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, वाद-विवाद में एक-एक सदस्य एवं नवाचार में दो सदस्य, एकांकी नाटक में कलाकारों की संख्या-12, पारंपरिक वेश-भूषा, रॉक बैंड संख्या-10 यह सभी विधायें शामिल है। जिसमें 15 से 29 वर्ष (प्रतिभागियों का) एवं 18 से 40 वर्ष (संगतकारों का) आयु वर्ग तक के प्रतिभागी जिला स्तर युवा उत्सव में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। पंजीयन के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद मो. 6261590400, 7974450069 में सम्पर्क कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image