छत्तीसगढ़ / मुंगेली

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाये गए विनय साहू को एवं जिलाध्यक्ष बने महाजन जायसवाल

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाये गए विनय साहू को एवं जिलाध्यक्ष बने महाजन जायसवाल


लोरमी - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू ने प्रदेश में जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें लोरमी निवासी महाजन जायसवाल को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुंगेली जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, तो वही लोरमी विधानसभा के वरिष्ठ नेता विनय साहू को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया है।
 
महाजन जायसवाल वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। श्री जायसवाल इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल मंत्री, महामंत्री के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। विनय साहू की बात करे तो उनकी लगातार पार्टी के गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता रही साथ ही पूर्व में पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्य किया, संगठन के इकाई सदस्य से लेकर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा लोरमी, युवा मोर्चा जिला मंत्री, महामंत्री भाजपा मंडल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अविभाजित बिलासपुर मुंगेली, जिला उपाध्यक्ष संगठन मुंगेली, जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा, कोरबा जिला प्रभारी के दायित्वो का निर्वहन किया। दोनों ने दायित्व सौंपे जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अशोक साहू एवं प्रदेश व जिला के सभी वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार करते हुए कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और उत्तरदायित्व दोनों है। मैं संकल्पबद्ध हूं कि अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने का कार्य करूंगा। यह विश्वास है कि हम सब मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए 'विकसित भारत' का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image