छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

सेवा संकल्प अभियान: ग्रामीणों ने निकाली जल संरक्षण जागरूकता रैली

 बिलासपुर ।  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम कर्रा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं पंचायत विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल स्रोतों के संरक्षण, जल के समुचित उपयोग तथा वर्षा जल के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से जल संरक्षण को लेकर संवाद किया गया। जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा जल संरक्षण के कार्यों में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को जल की महत्ता बताते हुए अपने स्तर पर जल संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंच, पूर्व उपसरपंच सहित गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image