छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

बिन्द्रानवागढ़ के विधायक श्री जनक ध्रुव की अनुशंसा पर 1 निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

 

 गरियाबंद 26 दिसम्बर 2025
 
गरियाबंद जिले अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ के विधायक श्री जनक ध्रुव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने 1 निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीपदर में सोलर हाईमास्ट लाईट स्थापना के लिए 5 लाख रूपये की प्रशसकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व सहायक अभियंता क्रेडा को सौंपा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image