छत्तीसगढ़ / मुंगेली

31 दिसंबर को होने वाली जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक स्थगित

 

जिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को शारीरिक योग्तया प्रमाण पत्र हेतु जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक का आयोजन किया जाता है, लेकिन मेडिसीन विशेषज्ञ के अवकाश में चले जाने के कारण 31 दिसंबर को बैठक को स्थगित किया गया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि उक्त बैठक का आयोजन 07 जनवरी 2026 को जिला चिकित्यालय में किया जाएगा। पंजीयन का कार्य प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा।
 

Leave Your Comment

Click to reload image