छत्तीसगढ़ / बालोद

बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नईदुनिया के वर्ष 2026 कैलेंडर का किया विमोचन, दी बधाई

बालोद, 02 जनवरी 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित अपने कक्ष में नईदुनिया के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने कैलेंडर प्रकाशन पर बधाई देते हुए कहा कि नईदुनिया जनहित की पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा नईदुनिया ने अपने समाचारों के माध्यम से लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के रूप में सजग प्रहरी की भूमिका निभाई है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, नईदुनिया ब्यूरो चीफ श्री रवि भूतड़ा, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संतोष साहू, महासचिव श्री राहुल भूतड़ा, संरक्षक श्री संजय दुबे, मीडिया प्रभारी श्री नरेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि नईदुनिया समस्याओं और लोगों के मुद्दों को उठाता है। उसकी अलग ही पहचान है। जनसमस्याओं, मांगों को उठाता है। शासन-प्रशासन के अच्छे कार्यों को जनता के सामने लाता है। अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा में कहा कि नईदुनिया समाज से जुड़ा हुआ अखबार है, सामाजिक मुद्दों को सामने लाने में उसकी विशेष पहचान है। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सन्तोष साहू ने कहा कि नईदुनिया आम आदमी की आवाज को सामने लाने वाला एक सशक्त अखबार है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image