छत्तीसगढ़ / बालोद

घोठिया के पास बाइक भिड़ंत: दो की मौके पर मौत, दो घायल; तेज रफ्तार बनी कारण

बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में ग्राम घोठिया के निकट शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की तीव्रता ऐसी थी कि बाइकों के पुर्जे सड़क पर बिखर गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डौंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संभाले। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक नागेश भुआर्य (22 वर्ष, पिता: घनश्याम, निवासी: पल्लेकसा धोबनी) और हेमलाल (45 वर्ष, पिता: रमेश, निवासी: मड़ियाकट्टा) हैं। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही मुख्य कारण बताए जा रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत छानबीन शुरू की। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई

"तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क हादसों की जड़ हैं। हेलमेट पहनें, स्पीड लिमिट का पालन करें। नववर्ष पर शराबी ड्राइविंग से बचें, वरना परिवार बर्बाद हो जाएगा। सतर्कता ही सुरक्षा है।"

Leave Your Comment

Click to reload image