छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जल जीवन मिशन के तहत 11 ग्राम पंचायतो को दिया गया नल जल संधारण का प्रशिक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 08 जनवरी 2026

जल जीवन मिशन के तहत पेण्ड्रा विकास खण्ड के 11 ग्राम पंचायत के सरपंचो, सचिवों, पंप ऑपरेटरों, पंचों और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यो को जनपद पंचायत पेंड्रा के सभा कक्ष में नल जल संधारण का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ग्राम पंचायत अमरपुर, अड़भार, बचरवार, पतगंवा, कुडकई, गिरारी, झाबर, नवागांव, बसंतपुर, सकोला एवं कोटमी कला शामिल हैं। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पाइप जलापूर्ति की आवश्यकता, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, एफएचटीसी के लाभ, हर घर जल प्रमाणीकरण प्रक्रिया, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं ग्राम पंचायतों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों जल जीवन मिशन के तहत योजना के प्रकार, जल स्रोतों के प्रकार, जल गुणवत्ता निगरानी में सामुदायिक भूमिका, जल सखियों की भूमिका एवं जल गुणवत्ता परीक्षण कर विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण करना सिखाया गया। इसके साथ ही अशुद्ध जल से होने वाले हानिकारक प्रभाव एवं बीमारियों तथा उसकी रोक थाम के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया ।

Leave Your Comment

Click to reload image