छत्तीसगढ़ / बालोद

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में हुआ एआई स्किल बिल्डिंग सेमिनार का आयोजन

बालोद - शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में आईबीएम एआई स्किल बिल्डिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि आईबीएम एवं नैसकाॅम फाउंडेशन के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सिक्युरिटी जैसी आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सेमिनार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, इसके व्यावहारिक उपयोग, उद्योगों में बढ़ते प्रभाव तथा भविष्य की रोजगार संभावनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं आईबीएम डिजिटल सर्टिफिकेशन के विभिन्न अवसरों के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में इंटरएक्टिव सत्रों, व्यावहारिक उदाहरणों एवं प्रश्न-उत्तर सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की सवालों का समाधान भी किया गया। उन्होंने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग अनुकूल, भविष्य-उन्मुख कौशल प्रदान करना है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image