महाविद्यालय स्तरीय कहानी , कविता , लेखन प्रतियोगिता - सुरेन्द्रसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद :- शासकीय वीर में दिनांक 08/01/2026 को महाविद्यालय स्तरीय कहानी ,कविता , लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गरियाबंद, राजिम , देवभोग महाविद्यालय से कुल 09 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कविता लेखन में प्रथम स्थान - कु. हर्षिता यदु राजिम लोचन महाविद्यालय, द्वितीय स्थान - कु. देवनंदिनी साहू, राजिम महाविद्यालय, तृतीय स्थान - कु. कामिनी सिन्हा देवभोग महाविद्यालय ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार से कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान - उमाशंकर साहू राजिम लोचन महाविद्यालय, द्वितीय स्थान - घनश्याम सिन्हा गरियाबंद महाविद्यालय, तृतीय स्थान - अभिजीत शर्मा देवभोग महाविद्यालय ने प्राप्त किया। यह कार्यक्रम का जिला नोडल प्राचार्य डॉ.आर.के. तलवारे, डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. संजय यादव, निर्णायक मंडल के संयोजक - प्रेमानंद महिलांग, सदस्य - डॉ मधुबाला मिश्रा, डॉ ऊष्मा खाण्डेकर, यशवंत पटेल, भेषण लाल साहू एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।