छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा भर्ती प्रक्रिया में वर्गवार सूची तैयार, योग्यता व अनुभव के आधार पर चयन

 गरियाबंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा भर्ती प्रक्रिया में वर्गवार सूची तैयार, योग्यता व अनुभव के आधार पर चयन

 
 अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग, लिखित, कौशल या साक्षात्कार के लिए किया जाएगा आमंत्रित
अगले चरण में 10, 5 या 3 गुना अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा
गरियाबंद 15 जनवरी 2026

जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की भर्ती के लिए 8 जुलाई 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मानव संसाधन नीति 2018 के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों की वर्गवार सूची न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक, अनुभव एवं बोनस अंकों के योग के आधार पर तैयार की जाएगी। निर्धारित मापदंडों के अनुसार अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग, लिखित, कौशल अथवा साक्षात्कार परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 0 से 10 विज्ञापित पदों की संख्या के लिए अभ्यर्थियों को 10 गुना, 11 से 50 के लिए 5 गुना एवं 50 से अधिक के लिए 3 गुना के अनुपात में चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image