गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों में फहराया तिरंगा
वीबी जीरामजी के लिए निकली जनजागरूकता रैली
कोरिया 28 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरिया जिले के सभी 57 अमृत सरोवरों के तट पर जनसहभागिता के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं एवं श्रमिकों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में प्रभात फेरी एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालयीन छात्र-छात्राएँ एवं बिहान से जुड़ी महिलाएँ शामिल हुईं। रैली के माध्यम से विकसित भारत जीरामजी (वीबी जीरामजी) योजना की जानकारी दी गई तथा 125 दिवस की अकुशल श्रम गारंटी योजना के लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।