छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ : सीएम के लिए रेस में सबसे आगे होंगे ये नाम... ओपी, विष्णुदेव और रामविचार नेताम अरुण साव


छत्तीसगढ़ में आज हुए मतगणना में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलना तय है। भाजपा शुरूआत से ही लगातार बढ़त बनाए हुई थी, जो अब नतीजों में तब्दील होती नजर आ रही है। अभी तक मिले रूझानों में भाजपा 54 सीटों के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रही है वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 36 सीटों की आती दिख रही है। वहीं निर्दलियों को मतदाताओं ने लगभग नकार ही दिया है। परिणामों पर नजर डालें तो भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। रूझानों और नतीजों को देखते हुए अब सीएम को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सीएम की रेस में प्रबल दावेदारों में ओ.पी.चौधरी, विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम अरुण साव के नामों की जमकर चर्चा होने लगी है। ओपी को लेकर शुरूआत से ही चर्चा तब से हो रही है, जब गृहमंत्री अमित शाह ने रायगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान यह कहा था कि आप इन्हें (ओपी) को वोट देकर जिताएं, इसे बड़ा आदमी बनाने की जिम्मेदारी मेरी है। तब से चर्चाओं में लोग ओ.पी. चौधरी को भावी सीएम के रूप में देखने लगे थे।
वहीं यदि आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री की यदि बात होगी तो विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम के नाम सबसे आगे होंगे। क्योंकि वरिष्ठता और अनुभवों का लाभ पार्टी जरूर लेना चाहेगी, क्योंकि आने वाले समय में अब लोकसभा चुनाव होने हैं। जिसकी तैयारी में भी पार्टी को जुटना होगा।
मुख्यमंत्री की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह का नाम भी उभरकर सामने आ रहा है। टिकट वितरण को लेकर चर्चाएं तो यहां तक थी कि प्रत्याशियों के चयन में  डॉ. रमन सिंह की ही चली है। वहीं डॉ. रमन सिंह जब तीन बार मुख्यमंत्री रहे तब उनकी साफ सुथरी छवि को भी पार्टी महत्वपूर्ण स्थान दे सकती है।
कुल मिलाकर अब देखा जाए तो मतगणना की शुरूआत से ही प्रत्याशियों की जो धड़कनें तेज हुई थी, वो अब परिणाम आते तक उत्साह में बदल चुका है और अब देर रात सरकार बनाने की तैयारी में भी भाजपा जुटने वाली है। परिणाम आपके सामने है और मुख्यमंत्री भी एक-दो दिन में अवश्य ही तय हो जाएंगे।

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image