जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट सुना गया
गरियाबंद |
2026-02-02 13:51:53
राधेश्याम सोनवानी
जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट सुना गया
गरियाबंद . जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 भाषण का श्रवण भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया l यह एतिहासिक बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है l खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बजट सुना गया l बजट को लेकर भाजपा नेताओं ने सराहना करते हुए कहा कि देश हित के लिए विकास उन्मुखी बजट है इस बजट से, युवा भारत की आकांक्षा पूरी होगी l देश के इतिहास में आजादी के बाद अब तक पेश किये गये यह एकलौता बजट है जो विकसित भारत की तरफ ले जाने वाला है l गाँव गरीब किसान और युवाओं के लिए बजट मील का पत्थर साबित होगा l विकास की समग्र संभावना लिए प्रस्तुत बजट से लोगो की आकांक्षा पूरी होगी l
श्री शर्मा ने बजट को लेकर कहा कि जनआकांक्षाओ की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश , यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोज़गार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।
जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।
इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके , कोषाध्यक्ष अजय रोहरा , जिला प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव , मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमित पारख , मंडल अध्यक्ष बिन्द्रानवागढ़ धनराज विश्वकर्मा , मंडल महामंत्री बिन्द्रानवागढ़ धनंजय नेताम , नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन , बिंदु सिन्हा , बलदेव सिंह हुंदल , अनूप भोंसले, नंदास्वामी , पारस ठाकुर , उत्त्तम राजवंशी , चैनसिंह कश्यप , फारुख चौधरी , इतवारी राम देवांगन , रेणुका साहू , पुष्पा साहू , मंजरी गुप्ता , प्रियंका सोनी , संजू साहू , विष्णु मरकाम , अमित वखारिया , रवि चंद्राकर , पप्पू ठाकुर , मानव निर्मलकर , राज डे , अमर सिंह ठाकुर , भीम निषाद इत्यादि उपस्थित थे l