छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

विशेष शिविर में वेतन निर्धारण और लंबित पेंशन के 39 प्रकरणों का मौके पर ही किया गया निराकरण

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 फरवरी 2026

शासकीय कर्मचारियों की लंबित पेंशन प्रकरणों और सेवाकाल के दौरान वेतन निर्धारण से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिला कोषालय में आयोजित विशेष शिविर में 50 सेवापुस्तिकाओं का अवलोकन किया गया, जिसमें 34 वेतन निर्धारण जांच प्रकरण एवं 5 पेंशन से संबंधित लंबित प्रकरणो का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिला कोषालय अधिकारी धनेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित विशेष शिविर में संभागीय कार्यालय बिलासपुर से आए विशेषज्ञों टीम ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर तकनीकी त्रुटियों को दूर किए। शिविर में सहायक संचालक डॉ. ममता तिवारी, आंतरिक लेखा परीक्षक अधिकारी राम प्रकाश पांडे एवं विनित कुमार कांत का सहयोग रहा। शिविर आयोजित होने से कर्मचारियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली।

Leave Your Comment

Click to reload image