छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

श्री रामलला के दर्शन हेतु 49 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 फरवरी 2026

राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 49 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर से श्रद्धालुओं के वाहन को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा एवं श्रीमती श्याममणि राठौर ने श्रद्धालुओं को मिठाई खिलाकर मंगलकामनाओं के साथ विदा किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य शासन की यह योजना आमजन को अयोध्या धाम में श्री रामलला के दिव्य दर्शन कराने का एक सराहनीय प्रयास है, जिससे लोग सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के दर्शन को लेकर उत्साह प्रकट किया।

Leave Your Comment

Click to reload image