छत्तीसगढ़ / सरगुजा

अधिग्रहित भूमि के फसल क्षति मुआवजा प्रकरणों की जाँच के लिए जिला स्तरीय दल गठित

अंबिकापुर 06 फरवरी 2026

विकासखण्ड मैनपाट के ग्राम उरंगा-बरिमा में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि के फसल क्षति मुआवजा वितरण से संबंधित प्रकाशित समाचार को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
दैनिक समाचार पत्र में मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष जाँच हेतु जिला स्तरीय दल का गठन किया है।

जाँच दल में शामिल अधिकारी
श्री सुनील कुमार नायक, अपर कलेक्टर, सरगुजा अध्यक्ष, श्री अनिल कुमार साहू, खनिज अधिकारी सदस्य,श्री तेजू यादव, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख दृ सदस्य,श्री हूल सिंह, राजस्व निरीक्षक सदस्य,श्री राहुल सिंह, राजस्व निरीक्षक  सदस्य ।
कलेक्टर ने जाँच दल को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम उरंगा-बरिमा के फसल क्षति मुआवजा प्रकरणों की विस्तृत जाँच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Leave Your Comment

Click to reload image