छत्तीसगढ़ / मुंगेली

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे

लोरमी की पहचान तेजी बदल रही, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से नाम हुआ रोशन : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन और उत्कृष्ट छात्रों का किया सम्मान

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार की शाम लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव उमंग उत्सव में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री साव ने विद्यालय के होनहार बच्चों को सम्मानित कर निरंतर आगे बढ़ने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्रों एवं पालकों को संबोधित कर कहा कि,यह स्कूल लगातार उल्लेखनीय प्रगति और तरक्की कर रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल लोरमी को आगे बढ़ रहा है। बोर्ड परीक्षा में यहां के बच्चे लगातार प्रावीण्य सूची में स्थान बना रहे हैं।

श्री साव ने कहा कि, क्षेत्र के युवाओं का चयन लगातार पीएससी में हो रहा है। ये शिक्षकों की मेहनत और पालकों के मार्गदर्शन का कमाल है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि, आपके आशीर्वाद से सेवा का अवसर मिला हैं पूरी ईमानदारी से शिक्षा और खेल के लिए दो साल में ईमानदारी से काम किया है। दो साल में लोरमी की दिशा और दशा बदलती दिख रही है।

श्री साव ने बताया कि, लोरमी क्षेत्र में चारों तरफ सड़कें बन रही है। भव्य नवनिर्मित मानस मंच लोरमी का गौरव बना गया है। शहर की तस्वीर बदल गई है। मंगलम भवन के रोड की सुंदरता देखते बनती है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, विनय साहू, विक्रम सिंह, धनीराम यादव, गुरमीत सलुजा, रवि शर्मा, राजेंद्र पाटकर, नरेंद्र पाटकर, सुशील यादव, विश्वास दुबे, सन्तोष साहू, महेन्द्र खत्री, सुजीत वर्मा, अशोक जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, लेखराज ठाकुर, दिनेश कश्यप, राजेन्द्र साहु,  नरेन्द्र खत्री, घँशु राजपूत, अभिषेक पाठक, विकास केशरवानी,  हितेश सापरिया, दुष्यंत खत्री, देवेंद्र केशरवानी, मुकेश जायसवाल, पवन गुप्ता, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image