प्रदेश में बीते तीन दिनों हो रही लगातार बारिश से फसल को भारी नुकसान, मुआवजे की किसानों ने शासन से लगाई गुहार...
रायपुर। मौसम की मार से धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसल खराब होने के कगार पर है. मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत और बढ़ सकती है. धान की कटाई इसके साथ ही और पिछड़ जाएगी. मौसम को देखते हुए किसानों ने शासन-प्रशासन से नमी युक्त धान खरीदी के साथ मुआवजे की मांग की है.