छत्तीसगढ़ / रायपुर

BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में सीएम की रेस में अब सिर्फ ये दो नाम...!

 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ ही शुरू से ही सीएम फेस को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच आज छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों में पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति हो गई है। तो संभावना जताई जा रही है कि शनिवार या रविवार तक छत्तीसगढ़ को भी नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
चर्चाओं की बात करें तो शुरूआत से मुख्यमंत्री की रेस को लेकर लगातार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम और रेणुका सिंह के नाम प्रबल दावेदारों के रूप में सामने आने लगे थे। इसी बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस का नाम भी मीडिया में उभरकर सामने आया था।
लेकिन जैसे कि संकेत मिल चुके हैं कि बीजेपी तीनों राज्यों में बिल्कुल नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने की योजना पर काम कर रही है. पार्टी ने हालांकि ये बात ऑफिशियली नहीं कही है लेकिन संकेत ऐसे ही हैं.
बीजेपी अगर इन तीन राज्यों में नए चेहरों को मौका देता है तो यह कोई पहली बार किया गया प्रयोग नहीं होगा. गुजरात में ऐसा प्रयोग हो चुका है. वहां सितंबर 2021 तक विजय रुपाणी मुख्यमंत्री थे. लेकिन अचानक बीजेपी ने भूपेंद्र पटेल को सीएम बना दिया. बीजेपी ने सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं बदला बल्कि पूरा मंत्रिमंडल बदल दिया था.
रविवार तक सीएम के नाम पर होगा फैसला
मुख्यमंत्री की रेस में जिन नेताओं को शामिल बताया जा रहा था. वो खुद को दौड़ में मानने से इनकार कर चुके हैं. राजस्थान और एमपी की तरह छत्तीसगढ़ का मामला भी अटका हुआ है. फैसला भले ही रविवार तक हो सकता है. लेकिन उससे पहले कुछ नाम यहां भी चर्चा में हैं. इनमें रामविचार नेताम और रेणुका सिंह शामिल हैं. रामविचार और रेणुका दोनों आदिवासी समुदाय से आते हैं. लेकिन रामविचार नेताम पर रेणुका का पलड़ा भारी दिखाई देता है. चर्चा भी रेणुका के नाम की ही ज्यादा हो रही है. 

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image