अवैध शराब बिक्री पर कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई
कबीरधाम |
2026-02-20 16:18:55
*थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त आरोपी को पकड़ा गया।
कवर्धा--
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी लोहारा के नेतृत्व 18 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुन्ना कबाड़ी की दुकान के पीछे ग्राम सीलहाटी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर आरोपी गौकरण मिर्जा (सतनामी) पिता फिरन सतनामी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 सतनामी पारा स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 200/- रुपये बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना स. लोहारा में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में ASI संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डेय, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक राजू सोनवानी एवं आरक्षक डोमेंद्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।