स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केंद्र क्रमांक 341137 में मंगलवार को इंग्लिश विषय की परीक्षा संपन्न हुई
लोरमी - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केंद्र क्रमांक 341137 में मंगलवार को इंग्लिश विषय की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें कुल 355 परीक्षार्थियों में से 346 उपस्थित रहे 9 ने परीक्षा नहीं दिलाई। केंद्राध्यक्ष अरुण जायसवाल ने बताया कि प्रश्न पत्र छात्र छात्राओं ने सुगमतापूर्वक हल कर लिया सभी के चेहरे प्रफुल्लित नजर आए। कलेक्टर कुंदनकुमार के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सोनी एवं शांतनु तराम ने सभी 9 कक्षों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया एवं बैठक व्यवस्था, पर्यवेक्षक नियुक्ति, पेयजल, प्रकाश विद्युत व्यवस्था पर पूर्णतः संतोष व्यक्त किया। आज की परीक्षा में कोई नकल प्रकरण नहीं बना केंद्राध्यक्ष अरुण जायसवाल के कुशल निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित हो रही है