छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 अम्बिकापुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर में मंगलवार को दिव्यांगजन गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के विद्यार्थियों को दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में संस्था के सहायक अध्यापक सुदेश्वर सिंह, स्वतंत्र सिंह वर्मा, ग्राम डिगमा की रिंकू मंडल तथा संस्था के दिव्यांगजन कर्मचारी विकास जायसवाल द्वारा विद्यार्थियों को दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे दिव्यांगजनों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी अपने गृहग्राम तथा आसपास के दिव्यांगजन साथियों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र दिव्यांगजन शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करने का संदेश भी दिया गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image