छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

सेवा संकल्प अभियान : गिरधौना में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन

 बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य  रामकुमार सिंगरौल, सरपंच श्रीमती राजकुमारी सोनवानी, पंच  प्रेमलाल सिंगरौल सहित रोहित, नीलसरोज सिंगरौल, लक्ष्मण धुर्वे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश कौशिक, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती दीपा मेहर एवं मितानिन श्रीमती शैली मेहर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती किरण मानिकपुरी को योजना से प्राप्त राशि का उपयोग पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं में करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही श्रीमती सुखमनी मरकाम को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के 40 बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन कराया गया। बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने समय बिताया तथा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए खिलौना दान भी किया गया।

 

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण जागरूकता का संदेश देते हुए हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा का संदेश दिया गया। इसी क्रम में एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़ थीम के तहत जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार एवं जनपद सदस्य  रामकुमार सिंगरौल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा पौधे का रोपण किया गया। मुनगा का पौधा पोषण की दृष्टि से उपयोगी होने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं परिवारों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने में भी सहायक होगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी  अमित कुमार भारत, पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा दीवान सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, विभागीय अमले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के बीच सहभागिता को बढ़ावा मिला तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

 
 
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image