एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा लोरमी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
लोरमी - महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुंगेली जिला के लोरमी ग्राम डिंडोरी में एकल ग्राम उत्थान फाउंडेशन द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम मां सरस्वती मां भारती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पण दीप प्रज्वल कर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाग प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्देश्य प्रशिक्षण गतिविधियों एवं आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिले ऐसी हमारी प्रयास है की बात रखी गई। इसी कड़ी में भाग आरोग्य समिति मध्य छत्तीसगढ़ से रोशन सिंह राजपूत के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में डब्ल्यू ई सी डिंडोरी की भूमिका को अत्यंत सराहनीय बताया गया। उद्घाटन सत्र में जनप्रतिनिधि ,सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था के पदाधिकारी गन चैतराम मरावी की सेवानिवृत्ति सीएसईबी कोरबा अनिल राज ग्राम प्रमुख राजकुमार यादव, हिमांशु मेहरा , प्रोजेक्ट हेड दिल्ली, रोहित, जगदीश, श्याम करसायल लक्ष्मण पाठक श्रीमती सत्यभामा साहू चंदन साहू राजकुमार यादव, रामायण साहू, मोहन यादव, सावन मार्को, करण मरावी व आचार्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।