छत्तीसगढ़ / मुंगेली

बजट सत्र में लोरमी मंडल में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों को मंजूरी

 लोरमी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए बजट में लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लिये करोड़ों रूपये की सौगात मिली है। डिप्टी सीएम अरूण साव के अनुशंसा पर करोड़ो रूपये के पुल और सड़क निर्माण की स्वीकृति शासन ने दी है। लोरमी मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि तुलसाघाट और बाजार पारा लोरमी के बीच से गुजरी हुयी मनियारी नदी पर उच्चस्तरीय पुल, ग्राम डिंडोल महरपुर के बीच मनियारी नदी में उच्चस्तरीय पुल की स्वीकृति मिली है। इसी तरह दर्जनों सड़क निर्माण स्वीकृत किया गया है। जिसमें ग्राम महरपुर से नवागांव वेंकट, ग्राम सरईपतेरा (महरपुर नाली) से सारधा, ग्राम परसवारा नारायणपुर बस्ती से बुधवारा, हरदीबांध मेनरोड से मुक्तिधाम तक, ग्राम कोदवा महंत से बांधी तक, ग्राम सारधा से झाफल तक ग्राम उरईकछार से डोंगरिया तक, झझपुरी मेनरोड से कन्हार खार सारधा तक, डिंडोल नहर माईनर से पुटूपतेरा बिचारपुर तक, सारिसताल से हरदीबांध तक, सारधा से प्राथमिक शाला तक, झझपुरीकला कोतरी नाला से सरईपतेरा तक, अखरार पुल से हरदीबांध तक, अचानकमार टाईगर रिजर्व से जोगीपुर तक, परसवारा बैगापारा होते हए अघरिया बांध तक भारत सागर बांध से परसवारा तक हरदीबांध से डोंगरिया तक उरईकछार महामाया से बस्ती तक, ग्राम डोंगरिया में धान खरीदी केंद्र पहुंच मार्ग ग्राम ढोलगी से भारत सागर बांध तक, ग्राम सारधा पुल से रविदास पुल तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गयी है उक्त स्वीकृति के लिये मंडल अध्यक्ष सुशील यादव महामंत्री संदीप सोनी, सावित्री राजपूत सहित लोरमी मंडल के समस्त कार्यकर्ताओ ने आभार व्यक्त किया है

Leave Your Comment

Click to reload image