छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 27 फरवरी 2026

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज मरवाही विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में आज कक्षा 12 वीं की अर्थशास्त्र और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
       कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे के साथ परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद  हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्रीडांड, शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय बंशीताल, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक मरवाही, शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय परासी, स्वामी आत्मानंद हिन्दी मध्यम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी और परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर मध्यमिक विद्यालय निमधा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया तथा केंद्राध्यक्षों से परीक्षा केंद्र में शामिल विद्यालयों और परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों के बारे के जानकारी ली। उन्होंने अनुशासन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालित करने के निर्देश केंद्राध्यक्षों को दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image