छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

कृषक उन्नति योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को किसानों के खातों में करेंगे राशि का अंतरण

 जीपीएम जिले के 19380 किसानों के खाते में आएगा 103 करोड़ 16 लाख 90 हजार रूपए

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 27 फरवरी 2026

सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के किसानों के खातों में अंतर की राशि को अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी शनिवार को बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी के खेल मैदान में आयोजित समारोह में दोपहर 12 बजे प्रदेश भर के किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले 19 हजार 380 किसानों के बैंक खातों में कुल 103 करोड़ 16 लाख 90 हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। इन किसानो के द्वारा इस वर्ष 14 लाख 11 हजार 450 क्विंटल धान बेचा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image