छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद पुलिस परिवार के द्वारा सेवानिवृत्त गोपाल राम साहू जी सहायक उप निरीक्षक को ससम्मान दी गई विदाई।

राधेश्याम सोनवानी

सम्मान समारोह में श्री साहू जी को शाल,श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।


गरियाबंद- दिनांक 28.02.2026 को गरियाबंद पुलिस विभाग में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक  गोपाल राम साहू आज अपनी सुदीर्घ और सराहनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। श्री साहू जी का जन्म सन् 1964 में ग्राम बरभाठा, थाना फ़िंगेश्वर जिला गरियाबंद मे हुआ था। पुलिस विभाग में आपका नियुक्ति सन् 1992 में बस्तर में बतौर आरक्षक के पद पर हुआ था। पुरे सेवा काल मे आपकी दो बार पदोन्नती हुई पहला सन् 2006 में प्रधान आरक्षक के पद पर तथा सन् 2016 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर हुआ। पुरे सवाकाल के दौरान आप जिला बस्तर, जिला गरियाबंद के विभिन्न थानो में अपना सेवा दे चुके है। आपका सेवाकाल सराहनीय रहा। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद में गोपाल राम साहू जी का सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वेदव्रत सिरमौर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से साहू जी को शाल ,श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस बीच गरियाबंद पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ कार्यलयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा  गोपाल राम साहू  के दीर्घ आयु एवं स्वास्थ्य जीवन का कामना करते हुए बधाई एवं  शुभकानाएँ दिये।

Leave Your Comment

Click to reload image