नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के कार्यकारिणी पहली बैठक संपन्न
कबीरधाम |
2026-03-02 11:21:46
गांव-गांव कांग्रेस का अभियान, जनविरोधी नीतियों पर होगा खुला प्रहार:- नवीन जायसवाल
अनुशासन के साथ काम करने का संदेश और अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी:- नवीन जायसवाल
कवर्धा--
जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल के अध्यक्षता मेंराष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया । टीम विस्तार के बाद आयोजित इस बैठक में जिले के सभी 8 ब्लॉकों एवं विभिन्न समाजों को प्रतिनिधित्व देकर संगठनात्मक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया गया एवं सभी पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि संगठन को मजबूत कर एकता के साथ मिलजुलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुचायेंगे ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान करते हुए जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब संगठन केवल नाम का नहीं, काम का होगा। हर पदाधिकारी को मैदान में उतरना होगा, गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूथ तक कांग्रेस की ताकत दिखानी होगी। निष्क्रियता और औपचारिकता के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकरिणी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के मंशा अनुरूप ज्यादा से ज्यादा युवाओ को स्थान दिया गया है ताकि युवा नेतृत्व आगे आ सके ।
उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में वार्ड अध्यक्ष एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत अध्यक्षों की शीघ्र नियुक्ति कर संगठन को अंतिम पंक्ति तक सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार कर जनता की आवाज बुलंद की जाएगी।
जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने दो टूक कहा कि जनता के अधिकारों पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। आने वाले समय में गांव-गांव जाकर जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा और आम जनता के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।
बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानते हुए अभी से संगठन को चुनावी मोड में लाया जाएगा और कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर से रणनीति लागू की जाएगी।
बैठक में जिले के कार्यकरिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और एकजुटता से काम करने का संकल्प लिया ।