कलेक्टर ने कराया अपना हेल्थ चेकअप
कलेक्टर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
महासमुंद 3 मार्च 2026
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जिला अधिकारियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। कलेक्टर ने बीपी एवं शुगर का चेक कराया। इसके अलावा जिला अधिकारियों में कृषि उप संचालक श्री एफ.आर. कश्यप, पीडब्ल्यूडी के श्री सी.एस. चंद्राकर एवं अन्य अधिकारियों ने भी जांच कराया। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टर परिसर में हर सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें आम नागरिकों सहित जनदर्शन में आने वाले नागरिकों और कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।