छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

विधायक के मुख्य आतिथ्य में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा महतारी वंदन सम्मेलन

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 7 मार्च 2026

ज़िला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च रविवार को विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम बहुउद्देशीय सभागार पेंड्रा में सुबह 11से आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अटल श्रीवास्तव विधायक विधानसभा कोटा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री समीरा पैकरा अध्यक्ष ज़िला पंचायत, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत, श्री राकेश जालान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा, श्री मुकेश दुबे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला, श्रीमती हेमकुंवर अजीत श्याम अध्यक्ष जनपद पंचायत पेंड्रा, श्री शिवनाथ बघेल अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला, श्रीमती मधु बाबा गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही एवं श्रीमती जानकी कुसरो अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों और समस्त नारी शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image