छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कवर्धा--शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी विक्रम सारथी गिरफ्तार।

 01. नाबालिग को शादी का झांसा देकर करता था अनाचार 

02. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।         
पुलिस अधीक्षक कवर्धा    धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को गुम इंसान की पतासाजी एवं महिलाओं/बच्चो पर होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया है। जिस थाना प्रभारीयों द्वारा अपने क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है।
                    इसी क्रम में थाना पंडरिया में प्रार्थी के रिपोर्ट पर  11 फरवरी को गुम इंसान कायम किया गया, जिसमें प्रार्थी के नाबालिग लडकी के 10 फरवरी को गुम होने की सूचना पर गुमइंसान कायम कर मामला नाबालिक लडकी से संबंधित होने पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम किया गया था, जिस पर मामला गंभीर होने से पंडरिया पुलिस द्वारा तत्काल नाबालिग लडकी की खोजबीन में जुट गई, अपहृता को 22 फरवरी को बरामद किया गया, जिसमें अपहृता ने आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य प्रदाय किया, जो कि प्रकरण के फरार आरोपी विक्रम सारथी पिता दयाराम सारथी उम्र 31 साल निवासी वार्ड नं-02 सारथी मोहल्ला पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को आज  07.03.2026 को गिरफ्तार किया जाकर, मामला नाबालिक पीड़िता से संबंधित होने से आरोपी के विरूद्ध विवेचना के दौरान भा.न्या.स. की धारा 87,64(2)m एवं 4(2),6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक  रिमांड  पर  माननीय  न्यायालय  पेश  किया  गया।

Leave Your Comment

Click to reload image