छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

भाजपा नेता के फार्महाउस में 10 एकड़ अफीम, सरकार बताए किसके संरक्षण में फल-फूल रहा नशे का कारोबार - नवीन जायसवाल

 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार आज 1000 रुपये से अधिक कीमत पर किस मुंह से बात करती है – नवीन जायसवाल


महंगाई और नशे के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा पर बोला हमला


कबीरधाम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर हमला बोलने हुए कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक फार्महाउस के भीतर लगभग 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताते हुए कहा है कि बिना सत्ता और प्रशासन के संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती संभव ही नहीं है।

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि यह अफीम की खेती भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस में की जा रही थी। विनायक चंद्राकर भाजपा के दुर्ग जिले के किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के राइस मिल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बताए जा रहे हैं। भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है और वे पार्टी के स्थापित नेताओं में गिने जाते हैं।

सोशल मीडिया में विनायक चंद्राकर की तस्वीरें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सांसद विजय बघेल सहित कई भाजपा नेताओं के साथ मौजूद हैं, जिससे उनके राजनीतिक संबंधों की चर्चा भी तेज हो गई है।

क्या अब भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर चलेगा? – नवीन जायसवाल
नवीन जायसवाल ने इस मामले पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में छोटी-छोटी घटनाओं में आम जनता के घरों पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार अब क्या भाजपा नेता के फार्महाउस पर भी बुलडोजर चलाने की हिम्मत दिखाएगी?

उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहलाने वाला छत्तीसगढ़ आज सूखे नशे के कारण बदनाम होता जा रहा है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में जुआ, सट्टा और नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को इस्तीफा देना चाहिए।

नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि गांव में भाजपा नेता का इतना दबदबा है कि ग्रामीण खुलकर बोलने से डरते हैं। यहां तक कि गांव में अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों के लिए भी उनकी अनुमति लेने की बात सामने आती रही है। ऐसे में उनके खेत में अफीम की खेती होने के बावजूद “हमें जानकारी नहीं थी” कहना पूरी तरह अविश्वसनीय है।
मक्का-गेहूं के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम
बताया जा रहा है कि मक्का और गेहूं की फसल के बीच सुनियोजित तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी। पूरे फार्महाउस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे, जिससे साफ है कि यह काम पूरी योजना और निगरानी के साथ किया जा रहा था।

जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि 500 रुपया में सिलेंडर देने का वादा करने वाली सरकार आज 1000 रुपया में सिलेंडर दे रही है । भाजपा गरीब और आमजन की पार्टी है ही नही ,ये व्यापारियों की पार्टी है और 2014 में जब से भाजपा की सरकार केंद्र में बनी है तबसे सब्सिडी वाले सिलेंडर में 5 प्रतिशत GST लग रहा है । 


युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में – सीमा अनंत
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि पिछले दो वर्षों में शराब, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है। युवाओं में नशे की लत अब महामारी का रूप लेती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद पैसों के लालच में सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं।

सरकार और पुलिस की मिलीभगत से बढ़ रहा नशे का कारोबार – अशोक सिंह
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार फैल रहा है।

ट्रकों से गांजा खुलेआम आ रहा, जिम्मेदार कौन? – मणिकांत त्रिपाठी
कवर्धा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि बिना सत्ता के संरक्षण के ट्रकों के माध्यम से राजधानी और शहरों में खुलेआम गांजा और अन्य नशे की सप्लाई संभव नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में आखिर इन अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है।

निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह सामने लाया जाए कि इस अवैध अफीम खेती के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि बिना सत्ता के संरक्षण के प्रदेश में ड्रग्स और नशे का कारोबार खुलेआम नहीं चल सकता।


आज कार्यक्रम में प्रमुखरूप से प्रदेश सचिव विरेन्द्र जांगड़े, प्रदेश सचिव जगमोहन साहू,पड़रिया ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल वर्मा, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर दिवाकर, लोहार ब्लॉक अध्यक्ष सौखीराम साहू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नारायणी तोंडरा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, NSUI जिला अध्यक्ष शीतेष चंद्रवंशी, शिवप्रसाद वर्मा, भीषण पांडे, मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, सूरज वर्मा,अगम अनंत, त्रिलोकचंद निर्मलकर, आकाश केशवानी, मेहुल सत्यवंशी, सुधांशु बघेल,भुनेश्वर पटेल, नारद चंद्रवंशी, धीरज सिंह,अश्वनी वर्मा, चेतन वर्मा, विकाश चंद्रवंशी, अमन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, तुषार वर्मा, वीरेन्द्र चंद्राकार, वैभव ठाकुर, आशीष साहू, सुजल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image