कवर्धा/ पंडरिया--जुएं की फड़ में पंडरिया पुलिस की दबिश 7220 रुपये नगद सहित 3 जुवाड़ी गिरफ्तार।
थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कवर्धा धमेद्र सिंह के द्वारा पंडरिया थाना क्षेत्रातंर्गत जुआ,सट्टा,आबकरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में थाना पंडरिया में 08 मार्च को मुखबीर से सूचना पर थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोतिमपुर में आनंद बघेल के घर के सामने आम जगह पर ताश पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत की बाजी लगाकर काट पत्ती नामक जुआ का खेल, खेल रहे है कि सूचना पर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 03 जुआडियान 1. आनंद बघेल पिता सोहन बघेल उम्र 37 साल 2. राज भास्कर पिता मनकेराजाउम्र 21 साल 3. धन्नू बघेल पिता रमेश बघेल उम्र 33 सभी निवासी ग्राम मोतिमपुर थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम(छ.ग.) को रंगे हाथो जुआ खेलते पकडा गया,कुछ जुआडियान रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, पकडे हुए जुआडियानो के पास एंव फड से कुल रकम 7220/-रूपये ,52 पत्ती तास और दो नग मोबाईल हेंड सेट को जप्ती किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कायम किया गया, साथ ही भा.नाग.सु.सं. के तहत धारा 170 की पृथक से थाना पंडरिया में विधिवत कार्यवाही की गयी एवं फरार हुए जुआडियो की पता तलाश कर अग्रीम कार्यवाही की जायेगी।