छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन

 गर्मी के मौसम में समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

   गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 10 मार्च 2026

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में उनके चेम्बर में अयोजित बैठक में मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यों के लंबित बिल भुगतान, जल वाहिनियों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण एवं आबंटित कार्यो में समय वृध्दि प्रदान करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। समिति द्वारा जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित करने, जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला के लिए टेस्ट सामग्री क्रय करने और जल जीवन मिशन योजना के कार्यो में रुची नही ले रहे ठेकेदारों का भुगतान रोकने सहित अन्य प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम में समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने कार्यपालन अभियंता लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी प्रिया सोनी को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे सहित कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, क्रेडा एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image