छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

मार्च में मौसम का बदला मिजाज, तीसरे दिन भी हुई बारिश

  राधेश्याम सोनवानी

गरियाबंद में दोपहर बाद बरसे बादल।


गरियाबंद। गरियाबंद में बे–मौसम बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन दिनों से जिले के अलग–अलग इलाकों में तेज आंधी–तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई है। अचानक मौसम के बदले मिजाज से हालांकि लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन मौसमी फसल आम और महुआ को भी नुकसान पहुंचा है। गरियाबंद में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है, आसमान में घने काले बादल छाए रहे और बारिश हुई। 

मार्च के महीने में अचानक आए बदलाव और बारिश से दलहन–तिलहन की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि पिछले दिनों कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। गरियाबंद के दूरस्थ पहाड़ी इलाका आमामोरा–ओड में सफेद बर्फ की चादर बिछ गई थी, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हुई। मालूम हो कि मार्च के महीने में जहां गर्मी की शुरुआत होती है, ऐसे में इस महीने में अचानक बारिश और ओलावृष्टि होना चिंता का विषय है।

Leave Your Comment

Click to reload image