छत्तीसगढ़ / रायगढ़

22 मार्च को होगी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा, सभी शिक्षार्थियों से शामिल होने की अपील

 रायगढ़, 20 मार्च 2026

शिक्षा व्यक्ति का जीवन बदलने की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। समाज का कोई भी व्यक्ति अज्ञानता के अंधेरे में न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व है। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारे आसपास, मोहल्ले, गांव और बस्तियों में एक भी व्यक्ति निरक्षर न रहे।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, नई शिक्षा नीति के तहत संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में आजीवन सीखने की भावना विकसित करना, शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना तथा निरक्षरों को साक्षर बनाकर उन्हें ज्ञान और कौशल से जोड़ना है। इसी क्रम में कार्यक्रम से जुड़े शिक्षार्थियों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (एफएलएनएटी) का आयोजन आगामी 22 मार्च दिन रविवार को किया जाएगा। परीक्षा में शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए प्रत्येक शिक्षार्थी को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस अभियान में सहभागी बनें और अधिक से अधिक लोगों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले को पूर्णतः साक्षर बनाया जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image