राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अंतर्गत बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का गठन अनिवार्य रूप से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।संगठन के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार पन्नालाल ध्रुव को गरियाबंद ग्रामीण,राजेश साहू को गरियाबंद शहर, पवन सोनकर को फिंगेश्वर,कमल यादव को संबंधित क्षेत्र,प्रहलाद यादव को छुरा,खेदू नेगी को मैनपुर,मेघराम बघेल को अमलीपदर तथा कुंजलराम यादव को देवभोग क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ सह-प्रभारी के रूप में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
सभी प्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित विधानसभा के विधायक अथवा पूर्व विधायक,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित करें। बैठक के माध्यम से बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि सभी प्रभारी अपने क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों से तत्काल संपर्क स्थापित कर 15 दिनों के भीतर कमेटी गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर उसकी सूची जिला कार्यालय में जमा करें।यह आदेश संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।