बासीन गांव को विकसित किया जाएगा मॉडल सोलर विलेज के रूप में बासीन में होगा 24 मार्च को जागरूकता शिविर का आयोजन
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, 23 मार्च 2026/ नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज के विकास के लिए जारी निर्देशों के तहत जिला स्तरीय समिति ने जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम बासीन को चयन किया है। समिति ने निर्णय लिया है कि ग्राम बासीन को सौर ऊर्जा आधारित आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।