छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

अनुविभाग स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ । सारंगढ़ के एसडीएम ऑफिस परिसर (कचहरी) में 27 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अनुविभाग स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी विभाग के स्टॉल होंगे। सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित जनसुविधा, योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करेंगे। इस शिविर में नागरिक अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार, राज्य के नागरिकों के मांग, सुझाव और समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर सुशासन तिहार, प्रशासन गांव की ओर जैसे कई प्रकार के आयोजन करते आ रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image