लोरमी एसडीएम ने ईंधन आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक
मुंगेली |
2026-04-03 13:43:29
पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने संचालकों को किया प्रेरित
लोरमी - कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार स्थानीय रेस्ट हाउस में लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने सभी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने गैस एवं ईंधन आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और सभी संचालकों को निर्देशित किया कि आपूर्ति व्यवस्था को लगातार सुचारू बनाए रखें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संचालकों ने जानकारी दी कि क्षेत्र में गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा कहीं भी किसी प्रकार की कमी या व्यवधान की स्थिति नहीं है।
बैठक के दौरान संचालकों को ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम श्री पुजारी ने बताया गया कि इस योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च में कमी लाई जा सकती है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में सोलर इंस्टॉलेशन कराने के लिए प्रेरित किया। इस पर संचालकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए योजना के अंतर्गत इंस्टॉलेशन कराने की सहमति दी।