छत्तीसगढ़ / मुंगेली

जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त

 जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर संयुक्त टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई


मुंगेली -   जिले में एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। जिले में ईंधन एवं रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। खाद्य अधिकारी  पंकज सेतपाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले के पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
      
उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक 105 स्थापित किया गया है। साथ ही तहसील स्तर पर भी संयुक्त निगरानी एवं जांच दल गठित किए गए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग अथवा टोल-फ्री 18002333663 के साथ ही काल सेंटर के नम्बर 9406275513,9406275514,9406275534,9406275535 और 0775529903 पर संपर्क कर सकते हैं। नागरिक सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करें।

Leave Your Comment

Click to reload image