छत्तीसगढ़ / मुंगेली

हनुमानजी के जन्मोत्सव के अवसर पर जगह जगह प्रसाद व भंडारा का आयोजन

 लोरमी - प्रभु श्रीराम भक्त श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के अवसर पर लोरमी अंचल में धूमधाम से हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया नगर के श्रीराम जानकी मंदिर, मुंगेली रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, रानी गांव में पंचमुखी हनुमान मंदिर, गाँधीडीह स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बजारपारा हनुमान मंदिर सहित  बिचारपुर, जुनापारा, चंदली, सारधा में बड़े हनुमान मंदिरो में हनुमान भक्तों के द्वारा हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा पाठ आरती कर प्रसाद वितरण किया गया नगर के बड़े पुल, गायत्री मेडिकल, बजारपारा, माँ दुर्गा ज्वेलर्स, मूँगेली रोड, वनविभाग के पास, रामहेपुर रानीगांव के विभन्न स्थानों में स्थानीय लोगो व धार्मिक संगठन के द्वारा प्रसाद भंडारा वितरण किया गया



 मेडिकल टीम लोरमी के द्वारा निशुल्क बीपी शुगर एवं प्रसाद वितरण - 
 
हनुमान जन्मों उत्सव पर हमारी मेडिकल टीम लोरमी के द्वारा आज बीपी शुगर का निशुल्क आयोजन किया गया जिसमें 232 मरीज का जांच हुआ और परामर्श दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से हमारे नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर  एस. दाऊ घनश्याम यादव पार्षद उपस्थित रहे  नगर पालिका अध्यक्ष सूचित वर्मा जी का कहना है कि ऐसे ही आयोजन होते रहे मेडिकल टीम के द्वारा बहुत सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं जिसमें मैं उनको बहुत शुभकामनाएं देता हूं आप हमारे  टीम के प्रमुख रूप से अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा लोरमी  उपाध्यक्ष जीवन साहू, दीपक साहू तिरिथ साहू, राजेंद्र साहू, जितेंद्र राजपूत (सोलरवेंडर) और रतनराम साहू अभिलाष जायसवाल, घनश्याम यादव, कुशल यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, रमेश चंद्राकर और शैलेंद्र  डोंसरे, जीतेन्द्र राजपूत मौजूद थे

Leave Your Comment

Click to reload image