छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से

 रायपुर । नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। सत्र तीन दिनों तक चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम शपथ दिलाएंगे। इसके बाद स्पीकर का चुनाव होगा। रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा।

विधानसभा से जारी की गई शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यसूची के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और केदार कश्यप प्रस्ताव सदन में रखेंगे। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पुन्नुलाल मोहले, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

वहीं कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ विधायक चरण दास महंत को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image