छत्तीसगढ़ / मुंगेली

विश्व स्वास्थ्य दिवस: मेडिकल टीम द्वारा जांच,परामर्श शिविर

 लोरमी: वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि से डिप्टी कलेक्टर लोरमी एस डी एम अजीत पुजारी रहे एवं अध्यक्षता ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जी एस दाउ, स्पेशल गेस्ट राम कृष्ण केयर से आए डॉक्टर संतोष चावला  रहे. लोरमी एस डी एम अजीत पुजारी ने आयोजक मेडिकल टीम के प्रयास सराहा और प्रशासनिक सहयोग करने की बात कही, डॉ दाउ ने WHO और WHD के इतिहास पर प्रकाश डाला, और आयोजन के लिए टीम को शुभकामनाएं दिए. स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 100 लोंगो ने जांच और परामर्श लिए. कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष, डॉक्टर अशोक जायसवाल, फौजी वीरेंद्र सिंह, फौजी अयोध्या सिंह, श्याम सिंह राजपूत अतिथि के रूप सम्मिलित हुए जिनका मेडिकल टीम ने सम्मान किया. अभिलाष जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया  कार्यक्रम को सफल बनाने  मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा सचिव मुकेश कश्यप, डॉक्टर जीवन साहू, अवधेश प्रताप राजपूत, रोशन राजपूत, राम साहू, राजेन्द्र साहू, दीपक साहू, तीरित साहू, पंकज ठाकुर, हरीश देवांगन, जितेन्द्र राजपूत, साहू हास्पिटल का सहयोग रहा.

Leave Your Comment

Click to reload image