छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

सीआरसी राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह का आयोजन

 राजनांदगांव । कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग डॉ. अंशुल शर्मा, दंत चिकित्सक, सीआरसी  राजनांदगांव डॉ. जय टैंक, सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग डॉ. सूरज मुल्तानी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, लाभार्थियों एवं जनसामान्य को पार्किसन रोग एवं मौखिक कैंसर की शीघ्र पहचान तथा इसके निवारक एवं स्वास्थ्य उपायों के बारे में बताया गया। इस दौरान दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों की मौखिक जांच एवं कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की स्क्रीनिंग की गई। छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट से विषय विशेषज्ञ डॉ. श्रुति सराफ ने तंबाकू सेवन, खराब मौखिक स्वच्छता एवं अस्वस्थ जीवनशैली जैसे जोखिम कारकों के बारे में जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने मौखिक कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान देते हुए इसके जोखिम कारक, प्रारंभिक लक्षण, रोकथाम एवं नियमित जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। व्याख्याता सीआरसी राजनांदगांव की सुश्री लिलीमा पटेल (पीटी) ने पार्किंसन रोग के लक्षण, रोग की प्रगति तथा इसके प्रबंधन एवं पुनर्वास में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाया। कार्यक्रम में सीआरसी राजनांदगांव द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरणों एवं छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज सुंदरा के सहयोग से ओरल हाइजिन किट का वितरण किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image